Breaking News

सर्द हवाओं से ठिठुर उठे लोग, अलाव का लिया सहारा

Spread the love

फ़तेहपुर। पहाड़ी इलाको के लगातार बर्फबारी होने से एक बार फिर से मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप छाया हुआ है। इससे ठंड में बेतहाशा बढ़ोत्तरी जारी है। शीत लहर व घने कोहरे ने लोगो को घरो में छिपने को मजबूर कर दिया। हाड़ कपाऊ ठंड से बचने के लिये देर शाम लोग जहाँ घरो में दुबक गये वही राहगीरों ने रेन बसेरों व अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिये। वही पशु पक्षी भी बेहाल दिखाई दिए और ठंड से बचने के लिये इधर उधर छिपकर राहत लेते रहे। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने व ठंड बढ़ने को लेकर पूर्व में ही दिसम्बर व जनवरी में ठंड बढ़ने का एलर्ट जारी किया गया था। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने से शीत लहर चलने की वजह से मौसम में हुए बदलाव ने ठंड में बढ़ोत्तरी कर दीं। शीत लहर के प्रकोप से आम आदमी हलकान नज़र आ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लोग खुद भी गर्म कपड़ों में ढंकने के साथ ही कम्बल रजाई व रूम हीतरो का सहारा ले रहे है। जबकि दुकानदार व राहगीरो अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। लगातार ठंड बढ़ने से आम जनमानस घरो में दुबकने को मजबूर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial