Breaking News

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मुगल मार्ग का किया शिलान्यास

Spread the love

जहानाबाद/फतेहपुर। कस्बे वासियों के लिए नव वर्ष से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरजन ज्योति ने पचास लाख से अधिक नवीनीकरण होने वाले मुगल मार्ग की सौगात दी है। जिसका पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने कस्बे के लालूगंज से थाना मोड़ तक जाने वाले मार्ग लगभग 1620 मीटर जिसकी लागत 50 लाख 46 हजार है नवीनीकरण का पूजन अर्चन कर एवं नारियल तोड़कर शिलान्यास किया यह कस्बे का प्राचीन मुगल मार्ग है वर्तमान में सड़क जर्जर हो चुकी थी बताते चलें कि इस मार्ग से स्कूली छात्र एवं छात्राओं तथा व्यापारियों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है सड़क में गड्ढे हो जाने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है इस मौके पर पीडब्लूडी विभाग एई, एके गुप्ता, जेई जगत बाबू, सहित नगर पंचायत सभासद महेश चौरसिया, प्रदीप कुमार दुबे, राहुल तिवारी, अनिल सर्राफ, इंद्रपाल गुप्ता, शिवाकांत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial