Breaking News

आजमगढ़ में दिन दहाड़े बदमाशों ने हेडमास्टर को मारी गोली, मचा हड़कम्प

Spread the love

आज़मगढ़ : पुलिस कप्तान कानून व्यस्था को लगातार मजबूत करने का प्रयास करते रहते हैं …लेकिन बदमाश हैं कि लगातार दुस्साहसिक वारदातों से लगातार कानून के रखवालों को चुनौती देते रहते हैं ….ऐसा ही हुआ है जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बांयपुर …भट्ठा के पास …..हौसला बुलंद बदमाशों ने… शिक्षक को उस समय गोली मारकर हत्या कर दीजब शिक्षक ….अपने विद्यालय अखईपुर प्राथमिक पाठशाला में पढ़ाने जा रहा था… घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए… वहां से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया… परिजन घायल शिक्षक को वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही शिक्षक की मौत हो गई…. जानकारी के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ईत पट्टी (करनपुर) निवासी संजय यादव पुत्र राजबली यादव अखईपुर प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक थेउनकी उम्र ४० वर्ष थी . रोज की तरह शिक्षक संजय यादव सुबह 9:00 बजे के करीब विद्यालय में मोटरसाइकिल से पढ़ाने जा रहे थेइसी दौरान संजय यादव जैसे ही बायपुर भट्ठा के पास पहुंचेपीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्ष्य करके संजय यादव को गोली मार दीऔर मौके से फरार हो गएघटना की जानकारी मिलते ही सीओ सगड़ी सौम्या सिंहजीयनपर कोतवाल के साथ ही जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैंऔर बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial