Breaking News

आजमगढ़ः युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह/ रुपेश तिवारी 

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना अंतर्गत गांव के युवक को मनबढ़ों ने दी तालिबानी सजा….युवक को निर्वस्त्र कर डंडे और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गयी ….इस दौरान मनबढ़ युवकों के सामने रहम की भीख माँगता दिखा युवक ….लेकिन मनबढ़ों पर इसका कोई असर नहीं हुआ ….अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है …

 वीडियो में पिटाई करने वाले युवक बहन को नंबर देने देने की बात कहकर आरोपी की पिटाई कर रहे हैं …

जिस युवक की पिटाई हो रही है उसका नाम सत्यम राजभर बताया जा रहा है …जो सोफी गढ़ का रहने वाला है ……संभवतः उसने पिटाई कर रहे युवक की बहन को अपना मोबाइल नम्बर दिया था ………बीच – बीच में पिटाई करने वाले युवक दोस्ती का वास्ता भी दे रहे हैं …..और पिट रहे युवक से पूछ रहे हैं कि आखिर तुमने ऐसा क्यों किया ….वीडियो वायरल होने के बाद अब अहिरौला थाने की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है…

वहीँ पिट रहे लड़के के पिता ने कहाकि ये सब सत्यम के दोस्त ही हैं …उसने कहाकि मेरे बेटे को बहुत ही ज़्यादा मानसिक आघात लगा है ….मेरे बेटे की पिटाई के बाद उसे नंगा करके छोड़ दिया गया . मेरे बेटे को न्योरी के करीब से मैं पकड़ कर लाया ….वीडियो वायरल होने के बाद सत्यम पूरी तरह से अवसाद से घिर गया है ..सत्यम के पिता पुलिस से कार्यवाही करते हुए न्याय कि गुहार लगा रहे हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial