Breaking News

यातायात के प्रति एसपी ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Spread the love

फतेहपुर। यातायात माह के तहत मंगलवार को शहर के ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओ को चालू माह की जानकारी देते हुए यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया इस दौरान कालेज की छात्र-छात्राओ द्वारा बनाई गयी रंगोलियो का आलोकन किया गया।
ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कालेज में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस दौरान बडी सख्या में मौजूद छात्र-छात्राओ को यातायात प्रति जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि जो नियम यहां बताये जा रहे हैं उसकी जानकारी अपने अभिभावकों समेत मित्रों को आवश्य दें। जिससे यातायात को सुचारू किया जा सके। उन्होने कहा कि नियमों का पालन न करने के कारण ही प्रत्येक दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती हैं। इन मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। यातायात उपनिरीक्षक ने यातायात संबंधी प्रतीक चिन्हों व नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओ द्वारा यातायात नियमो के सम्बन्ध में बनाई गयी रंगोली का आलोकन किया और बच्चो की सराहना किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव द्वारा यातायात नियमो के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही अनुशासन के साथ छाात्रो को यातायात नियमो का पालन करने के लिए कहा गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र ंिसंह, कालेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाए व गणमान्य नागरिक के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial