आजमगढ़ : आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से रास्ते का आवागमन बाधित हो रहा है….
गांव के लोगों ने इसकी संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी किया …लेकिन कोई सुनवाई न होने पर लोगों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
पूरा मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर के गांव बलिया कल्याणपुर का है…… गांव के जयप्रकाश का कहना है कि आबादी की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है…. जिससे गांव के लोगों का आने जाने का रास्ता बाधित हो रहा हैं ….
हम गांव वालो की संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न हो रही है…. आबादी की भूमि पर गांव के लल्लन मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं…. जिससे रास्ता बाधित होता जा रहा है…. पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई हैं की जांच कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें….
