Breaking News

नेताजी की जयंती पर सपाइयों ने मरीज़ों में बांटे फल व कम्बल

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पार्टी कार्यालय में सादगी के बीच कार्यकर्ताओ ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर उनके द्वारा किये गये कार्याे पर चर्चा कर याद किया गया। तत्पश्चात निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में जिला अस्पताल पहुचकर मरीजो को फल व कम्बल वितरित करते हुए मरीजो के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ नेता जी के सपनो को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
मंगलवार को सपा संरक्षक व प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद सादगी से मनाई गई। पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव कि अगुवाई में नेताजी के चित्र पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी गयी। ततपश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने नेताजी के दिखाए संघर्ष के मार्ग पर चलने व दी गयी शिक्षाओं का अनुसरण करने के संकल्प लिया गया। गोष्टी को सम्बोधित करते हुए नि0 जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहाकि 4 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का स्थापना की गई थी। इस समय समाजवादी पार्टी की देश की प्रमुख पार्टियों में से एक है। सत्ता में रहकर सपा ने प्रदेश का बहुमुखी विकास किया, सांप्रदायिकता के खिलाफ और समाजवाद, लोकतंत्र तथा धर्म निरपेक्षता व किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़कर उनको हमेशा न्याय दिलाने का काम नेताजी मुलायम सिंह के द्वारा किया गया। दिवगंत नेताजी के सपने को पूरा करने लिये सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नि० जिला महासचिव देवीगुलाम कुशवाहा ने किया। गोष्टी के पश्चात सपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुँचकर अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के बीच जाकर उन्हे फल भेंटकर व कम्बल वितरित करते हुए मरीज़ों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर नफीस उददीन, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, महेन्द्र बहादुर सिह बच्चा, रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, गंगादीन बाजपेई, चैधरी मजरयार, संगीता राज पासी, बाबू यादव, रईस अहमद, सुरेन्द्र सिंह यादव, बीरेन्द्र यादव, रबीन्द्र यादव, अशोक सविता, विवेक उमराव, प्रतियोग प्रताप सिंह उर्फ बेटू, सुहैल अहमद हेमू, सतेन्द्र सिंह, उदय प्रताप ंसिंह, कलीम शेख अन्शू यादव, मनीष दिवाकर, रावेन्द्र निषाद, रमेश पासी, अशोक यादव, मोहम्मद साबिर अहमद एडवोकेट, बृजेन्द्र यादव, रौनक पासी, अमित मौर्या, बासुदेव पासी, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial