आज़मगढ़ :- नेह्रुहाल में आज भारत विकास परिषद और नैतिक पार्टी के तत्वधान में गाँव सरकार बनाने के लिए एक महा सम्मलेन आयोजित किया गया . जिसमे हज़ारों लोगों ने शामिल होकर पूर्व न्यायधीश सी . बी. पाण्डेय की आवाज़ में आवाज़ मिलाते हुए गाँव सरकार बनाने के लिए हुंकार भरी . मंच से वक्ताओं ने बोलते हुए गाँव सरकार की ज़रुरत पर अपने विचार रखे . वहीँ मुख्य अतिथि व वक्ता सी . बी. पाण्डेय ने इस महा सम्मलेन में एक नए मिशन का आगाज़ कर दिया . उन्होंने कहाकि अब गाँव के लोग , गाँव सरकार में यकीन रखने वाले लोग अपने –अपने पशुओं के गले में तख्ती टांगकर ..मानव और पशु मिलकर एक दूसरे के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे . हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार के समक्ष रखेंगे , क्योंकि गाँव सरकार का अधिकार हमको हमारा संविधान देता है . एक सवाल के जवाब में पूर्व न्यायधीश सी . बी. पाण्डेय ने कहाकि अबतक हमें अपने अभियान में आशातीत सफलता नहीं मिली है , क्योंकि सरकार मनमानी पर उतारू है . राज्य सरकारें भी नहीं चाहती गाँव सरकार बने . इसीलिए लड़ाई लड़ने के तरीके को बदलकर अब हम और तेज़ी से जनजागरण करेंगे और सो रही ..इन गूंगी बहरी सरकारों को जगायेंगे .
कार्यक्रम में मंच से अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया और कहाकि गाँव सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार हैं . लेकिन गाँव वाले देश भारत के नेताओं ने अपने कुचक्र से इसे हासिये पर रख दिया है . हमें लड़ना होगा अपने अधिकारों के लिए , उन्होंने कहाकि ये लड़ाई पूर्व न्यायधीश सी . बी. पाण्डेय की अकेले की लड़ाई नहीं है . वहीँ पूर्व न्यायधीश सी . बी. पाण्डेय द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सभी ने अपनी मोहर लगाते हुए उनकी बात पर अपना समर्थन दिया .
