Breaking News

आजमगढ़ : गोला उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी की जीत पर बांटी गई मिठाई

Spread the love

आजमगढ़ :- गोला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड बहुमत की जीत पर नगर पंचायत स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर के आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस उपचुनाव में अमन गिरी ने 34,298 वोटों से सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराया। भाजपा ने अरविंद गिरि के निधन के बाद उनके बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा था। इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा ने हिस्सा नहीं लिया था। रमाकांत मिश्रा सम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक भाजपा  ने बताया कि जिस तरीके से उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है उसी तरीके से निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करके सपा और बसपा की जमानत को जप्त कराने का काम करेंगे। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पार्टी को एक नई गति दी है। निकाय चुनाव में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेगी जिसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। निकाय चुनाव में सपा बसपा का सूपड़ा साफ होगा और सभी जगह कमल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial