Breaking News

आजमगढ़ : निकाय चुनाव को लेकर उप जिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को निर्देश दिए

Spread the love

आजमगढ़ :-  सामान्य नगरीय निर्वाचन हेतु आज रविवार को उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद ने नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। तीन विद्यालयों में कुल 11 बूथ बनाए गए हैं जिसमें कंपोजिट विद्यालय अतरौलिया में 3 बूथ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 5 बूथ तथा माध्यमिक विद्यालय 3 बूथ बनाए गए ।उप जिलाधिकारी ने सभी बूथों का निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ को दिशा निर्देश दिया ।इस दौरान सभी बूथों पर कुल 11 बीएलओ उपस्थित रहे । उपस्थित सभी बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी हासिल की। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि सामान नगरीय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और इसमें दावे आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 7 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। जो सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक बूथ पर कैंप लगाया जाएगा। प्रत्येक बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने बूथ पर बैठेंगे तथा मतदाता सूची प्रकाशन  व लोगों के  अवलोकनार्थ प्रस्तुत करेंगी। इसमें किसी भी मतदाता को कोई आपत्तियां हो तो वह अपने दावे व आपत्तियां संबंधित बीएलओ को प्रेषित कर सकते हैं। अभी तक मेरे द्वारा जितने बूथ व  सेंटर है सभी का निरीक्षण कर लिया गया है ।मतदाता सूची लगभग अत्यधिक है उसमें छोटी मोटी कमियां है उसे हम सही करा देंगे। दावे और आपत्तियों के लिए बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगी। इस मौके पर सूरत सिंह नगर पंचायत अतरौलिया से और सभी बूथों के 11 बीएलओ मौजूद रहे। आइए सुनाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial