Breaking News

अहिरौला में हो रही है हरे पेड़ों की कटाई वन विभाग प्रशासन मौन

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह / रुपेश तिवारी 

आजमगढ़ :- अनाधिकृत आरा मशीनों के संचालन पर वन विभाग का नियंत्रण नहीं है। इससे पेड़ों की कटाई बेरोकटोक जारी है। वन माफियाओं के कारण हरियाली गायब होती जा रही है। पर्यावरण की शुद्धता समाप्त हो रही है। हरे पेड़ों का अस्तित्व समाप्त करने पर आतुर कारोबारियों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार पुलिस व वन विभाग के अधिकारी बेखबर हैं। एक दिन में करोड़ों पौधारोपण करने में यूपी का गिनीज बुक में नाम शामिल हो चुका है। स्थानीय स्तर पर वन विभाग की ओर से प्रत्येक साल लाखों की संख्या में पौधारोपण किया जाता है। हरियाली बढ़ाने की कवायद वन माफियाओं के कारण फेल हो रही है। आरा मशीन संचालक, पुलिस, वन विभाग, वन माफियाओं के तालमेल से ऐसे कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। अहिरौला थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर है वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मौन है अहिरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत  बाकलकोर ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय के बगल में कट रहे हरे पाकड़ का वृक्ष है जो कि हरा भरा है हरे भरे पेड़ की कटने की सूचना जब  रणतूर्य संवाददाता को लगी  तो वन विभाग की टीम ज्ञान प्रकाश वर्मा से इस मामले को बताया  तो उन्होंने कहा इसको देख कर हम उचित कार्रवाई करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial