Breaking News

आजमगढ़ : आरा मशीन पर स्टार्टर की बटन दबाते समय हुई घटन

Spread the love
रिपोर्ट – दीपक सिंह/रुपेश तिवारी 
आजमगढ़ :- अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मंगलवार दिन में लगभग 1.30 बजे आरा मशीन पर काम कर रहे 40वर्षीय युवक की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जैसे ही इसकी सूचना युवक के स्वजनों को हुई पूरे घर में कोहराम मच गया।
  क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी संतोष यादव पुत्र राजाराम माहुल बाजार के अहरौला रोड स्थित हरिश्चंद्र गुप्ता उर्फ बखेडू पुत्र स्वर्गीय राम पलट के आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था।रोजाना की तरह वह आरामशीन पर आया तो भारी बारिश होने की वजह से वह बैठा रहा।बारिश की रफ्तार जब कम हुई तो वह आरा मशीन चालू करने के लिए जैसे ही स्टार्टर  की बटन दबाया वैसे ही विद्युत करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जैसे ही इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को हुई कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी दहाड़े मार कर रोने लगी।
  मृतक संतोष अपने माता पिता की इकलौती संतान था।उसके तीन पुत्र हर्षित(12)हर्ष(10) और अर्पित(8)वर्ष का है।मृतक काफी गरीब था आरा मशीन पर काम करके  अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।वही पर मृतक की पत्नी ने अहिरौला थाने में आरा मशीन संचालक के खिलाफ तहरीर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial