रिपोर्ट – दीपक सिंह / रुपेश तिवारी
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में सिविर लगाकर उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है इसी क्रम में आज एसडीओ माहुल एस एन सिंह एवं अहिरौला पावर हाउस के अवर अभियंता सोमनाथ के नेतृत्व में अहिरौला विकासखंड के मतलूबपुर ग्राम सभा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 75000रुपये विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा किया गया उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि सभी विद्युत उपभोक्ता अपने अपने बिल संशोधन, नए मीटर लगवाने बिल जमा करवाने तथा अन्य किसी भी विद्युत समस्या के निराकरण के लिए शिविर में आए और अपनी अपनी विद्युत समस्याओं का निराकरण करवाएं आगे उन्होंने कहा कि यह शिविर लगातार महीने भर अलग अलग ग्राम सभाओ लगेगा उन्होंने सभी ग्राम सभा के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि सभी उपभोक्ता अपने अपने ग्राम सभा के दिनांक शिविर में उपस्थित होकर अपने विद्युत संबंधित समस्या का निराकरण कराएं
