Breaking News

आज़मगढ़ : मुन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Spread the love

मुन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल…. मुख्य अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली ….24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….मामला आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र का

 

आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र  अंतर्गत सेल्हरापट्टी गांव निवासी एक युवती की हत्या के मामले में मृतका की मा इसरावती देवी ने कल अतरौलिया थाने में तहरीर देकर गांव के ही अजय निषाद व हरिकेश निषाद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था. जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया था.पर्याप्त साक्ष्य एवं घटनास्थल की निशानदेही सामान की बरामदगी आदि को लेकर आज सुबह लगभग 9:00 बजे इंस्पेक्टर अतरौलिया रुद्रभान पांडे मुख्य अभियुक्त अजय निषाद को लेकर उसके अनुसार थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव के सिवान में एक प्राइवेट खंडहर विद्यालय में पहुंचे जहां मुख्य अभियुक्त द्वारा एक तमंचा एवं खून से सना कपड़ा छिपाया गया था .पुलिस द्वारा सामान बरामद करने के पहले ही मुख्य अभियुक्त द्वारा वहां पर रखा तमंचा उठाकर पुलिस पर फायर कर भागने लगा .इस दौरान अभियुक्त ने 3 फायर झोंका

 

इसी दौरान अतरौलिया इंस्पेक्टर रुद्रभान पांडे ने जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली मार दी ….जिससे वह घायल हो गया ,जिसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया.तब तक क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर सिद्धार्थ तोमर, थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार, चौकी प्रभारी बुढ़नपुर लाल बहादुर बिंद्र, थानाध्यक्ष अहिरौला थानाध्यक्ष फूलपुर थानाध्यक्ष कंधरापुर भी हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। मुठभेड़ की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी साक्ष इकट्ठा किया .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial