Breaking News

पार्टी की रीति-नीति के साथ मिलकर कार्य करें पदाधिकारी : विक्रम

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह की ओर से शहर के लोक विहार कालोनी निकट तांबेश्वर धाम जेल रोड पर प्रबुद्ध वर्ग के अलावा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें उन्होने आहवान किया कि पार्टी की रीति-नीति के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित कर स्तंभ बताया।
सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने की। शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों में माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर अभिवादन किया। पूर्व विधायक ने सभी का टीका, रोली व माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति के साथ मिलकर कार्य करने के लिए कहा। प्रबुद्ध वर्ग को स्तंभ बताया। कहा कि पार्टी के कार्य एवं क्रियाकलाप दृढ़ संकल्पित है। सम्मेलन में चुनाव की समीक्षा की गई।ं श्री सिंह ने सभी साथियों से भेंट की और अग्रिम रणनीति तय की। उन्होने विधानसभा चुनाव 2022 में सभी के सहयोग से जिले में सभी भाजपा प्रत्याशियों से सर्वाधिक मत प्राप्त कराने के सहयोग का धन्यवाद भी दिया। संचालन राम प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर मनोज शुक्ला, पंकज त्रिवेदी, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना िंसंह, प्रकाश त्रिपाठी उर्फ रानू, प्रदीप गर्ग, जनमेजय सिंह, देवनाथ धाकडे़, संजय गुप्ता, जेपी सिंह, ब्रजेश द्विवेदी, शिवपूजन तिवारी, संतोष यादव, बाबूराम बाल्मीकि, बुद्धराज सिंह, अभिषेक शुक्ला, प्रकाश सोनकर, रितुराज सिंह, पुत्तूलाल, दुर्गापुरी बाल्मीकि, विनोद शुक्ला, प्रसून तिवारी, मंजू शुक्ला, अन्नू सविता, ज्ञान पासवान, शैल सिंह, सुनिधि तिवारी, रेखा सरोज, पूजा लोधी, सौम्या पटेल, नीटू मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सोनू सिंह, ंआदित्य चौहान, समेत खागा, हुसेनगंज, अयाह शाह, जहानाबाद, बिंदकी, सदर समेत जिले भर से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial