Breaking News

धूमधाम से निकाली गयी सांई पालकी यात्रा

Spread the love

फतेहपुर। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्री सांई राम के वेदयंत्रों व सांई यंत्रों द्वारा हवन पूजन के साथ भक्तो द्वारा महाआरती और बाबा का भोग लगाया। जिसके बाद भव्य पालकी यात्रा निकाली गयी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा का सांई भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया।
बुधवार को गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में श्री सांई राम के वेदयंत्रों व सांई यं़त्रों के द्वारा 11 बजे हवन पूजन तत्पश्चात 12 बजे संस्था के लोगो एवं भक्तों द्वारा सांई नाथ की महाआरती और बाबा का भोग लगाया। इसके बाद दोपहर एक बजे श्री सांई नाथ जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गयी। सांई भक्तों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के महंत ने बाबा की आरती व भक्तों का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में अति उत्साहित सांई भक्तों ने सांई गीत गाते हुये नाचते गाते यात्रा पुनः सांई मंदिर वापस आ गई। तत्पश्चात आयोजन समिति व सांई भक्तों द्वारा ढाई बजे से विशाल भण्डारे की शुरूआत की गयी। जिसमे पूरे जनपद व नगर के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में देर रात तक सांई भक्तों की भारी भीड के साथ तांता लगा रहा। भण्डारे में सैकड़ों साधु संतों ने भी शिरकत की पालकी यात्रा की अगुवाई नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी ने किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा, सुरेश शुक्ला, डा0 निरजन दुबे, गौरी शंकर, संध्या मिश्रा, सुनील शुक्ला, गोपाल दुबे, राजू मिश्रा, राजेश अवस्थी, रंजना सिंह, सोभा दुबे, माया पाण्डेय किरण सिंह, श्याम मिश्रा, अतुल दिक्षित नेहा सोनी आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial