Breaking News

मुबारकपुर विद्युत सब स्टेशन पर विदाई एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Spread the love
 आज़मगढ़ :-    मुबारकपुर विद्युत सब स्टेशन पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बतादें की शनिवार शाम 7 बजे मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र विद्युत अभियंता शत्रुघन यादव ,जेई धीरज पटेल की देखरेख में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आज़मगढ़ मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह रहे. इसके साथ ही विद्युत विभाग के ज़िले के सभी अधिकारियों, व कर्मचारियों ने स्थानांतरण किए गए अधिकारियों को फूल माला, अन्य उपहार देकर सम्मान किया।
दरअसल विद्युत विभाग के जेई, एसडीओ का स्थानांतरण विभिन्न जगहों पर हुआ है। तथा एक बिजली कर्मचारी रिटायर्ड भी हुए हैं , इसी दौरान नए अधिकारियों की नियुक्ति भी मुबारकपुर में की गई है . इसी को लेकर पुराने अधिकारियों की विदाई तो नए अधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्युत विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
 इस दौरान मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने कहा की इस कार्यक्रम को करके यह बता रहे हैं की वास्तव में कितना लोगों में आपस में प्रेम है और सद्भावना है और टीम वर्क है क्योंकि विद्युत विभाग टीमवर्क से ही चलता है उन्होंने ने स्थांतरण हुए अधिकरियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जो नए अधिकारी मुबारकपुर में आये हैं उन्हें यहाँ बहेतर सेवा देने के लिए निर्देश दिया ,कहा की बिजली व्यवस्था मुबारकपुर में अच्छी दें और लोगों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial