Breaking News

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गणेश

Spread the love

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रदेश इकाई को विस्तारित करते हुए गणेश मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान सौंप दी। सभी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन की अग्रणी भूमिका में पूर्ण योगदान देने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने की। नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पुष्पहार पहनाकर प्रमाण पत्र दिया। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश संगठन को बढ़ाने में प्रदेश उपाध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश मिश्रा ने संविधान की शपथ ग्रहण करते कहा कि संगठन द्वारा दिए समस्त महत्वपूर्ण कर्तव्यों का पालन करेंगे। संगठन की अग्रणी भूमिका में पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। उपस्थित कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, प्रेमदत्त उमराव, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी, राकेश गुप्ता, अभिषेक रायजादा, श्रवण कुमार दीक्षित, चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, मनोज मिश्रा, साहिल खान, अशरफ अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial