Breaking News

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत

Spread the love

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हस्वा के समीप एनएच-2 में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर चिन्ताजनक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी पितांबर रैदास का पुत्र श्रीकेशन आज सुबह बाइक द्वारा शहर किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह हस्वा के समीप एनएच-2 में पहुंचा उसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल अधेड़ को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मार्च्युरी पहुंचकर विच्छेदन के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial