Breaking News

आयोग के अध्यक्ष ने महिला छात्रावास का किया निरीक्षण

Spread the love

फतेहपुर। जिले में भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा. राम बाबू हरित ने शनिवार को राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। उन्होने छात्राओं से सीधे वार्ता करके उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होने सभी छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होने अनुसूचित जाति के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, उप जिलाधिकारी सदर एनपी मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक नगर दिनेश चंद्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति के सहायक प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने जनपद में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय छात्रावास अधीक्षिका शीला उपस्थित मिलीं। छात्रावास संबंधी अभिलेखों को देखने के उपरांत छात्रावास में आवासित बालिकाओं उर्वशी यादव, निकिता, ममता, नेहा पटेल, आरती, शिखा, संध्या, शिप्रा आदि छात्राओ से बात करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि पांच महापुरुषों की जीवनी पढ़कर भविष्य में सीख लें। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि सप्ताह में छात्रावास की छात्राओं से बात कर उनके उज्जवल भविष्य के बारे में जागरुक/प्रोत्साहित करें। छात्राओ ने अध्यक्ष को समस्याओं के बारे में बताया। अध्यक्ष ने समस्याओं को सुनकर जल्द ही निराकरण कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के उपरांत सर्किट हाउस में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, ़क्षेत्राधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ अनुसूचित जाति के लिए चल रही योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। लंबित प्रकरणों के शीघ्रता से निस्तारण के आदेश निर्गत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial