Breaking News

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अमृत महोत्सव मेंले का फिता काटकर किया शुभारंभ

Spread the love
रिपोर्ट – अतुल 
प्रयागराज :- सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी मंगलवार को जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले में पहुंचकर अमृत महोत्सव मेंले का फिता काटकर शुभारंभ किया, सांसद ने स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य मेले में निःशुल्क जांच एवं दवाईयां, टेली-कंसल्टेशन, मुंह के कैंसर, मोतियाबिंद जांच, योग और ध्यान, मधुमेंह, उच्च रक्त चाप, एबीएचए(स्वास्थ्य आईडी), आयुष्मान भारत कार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से आमजन को लाभान्वित कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ तरूण द्वारा सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी एवं विधायक बारा डॉ वाचस्पति को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर सांसद ने स्वास्थ्य मेले में आए हुए लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मार्त मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर पूरे भारत में उ0प्र0 में सबसे कम है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। हमें ऐसे ही मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अच्छा बनाना है।
 उन्होंने स्वास्थ्य कर्मिंयों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओं से कहा कि गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसी प्रकार अन्य बीमारियों जैसे डायबिटिज, बी0पी0, कुपोषण आदि बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूक करने और इस तरह के आयोजन के माध्यम से सभी लोगो को जागरूक करें।
स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बंधित विभिन्न सेवायें जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बंधित सेवायें प्रदान करना एवं प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थिंयों का आयुष्मान कार्ड बनाना, डिजीटल स्वास्थ्य आई कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करना, रोगो की शीघ्र पहचान हेतु परीक्षण, औषधि एवं जांच की सुविधा कराया जाए।
 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी नानक सरन एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ तरूण पाठक, डॉ.सीमा सिंह, विधायक बारा डॉ वाचस्पति, संत प्रसाद पांडेय, सचिन श्रीवास्तव,जगत नारायण शुक्ल , चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रयाग संगम सेवा संस्थान के हिमांशु मिश्रा, रावेन्द्र तिवारी, योगेश यादव सम्बंधित विभागो के डाक्टर एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial