बहराइच :- कतर्नियाघाट के सदर भी अंतर्गत कैलाशपुरी गांव मैं लगातार तेंदुए का हमला सुनने को मिल रहा है बीते शनिवार की शाम 8 बजे त्यागी बाबा मंदिर पर गाय के बच्चे को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया ग्रामीणों ने जिसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर वन कर्मचारी पहुंचे और तेंदुए को ढूंढने का तमाम प्रयास किया लेकिन तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया उसी के दूसरे दिन रविवार की शाम पूर्व प्रधान चहलवा जाहिद खान के आवास में बन्द गाय के बच्चे को तेंदुआ अपना निवाला बना कर उनके ही आम के बगीचे में लेकर चला गया और वहां बैठकर खाने लगा शाम 7:00 बजे की घटना पूर्व प्रधान ने इसकी सूचना वन रेंज कार्यालय को दी मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार फॉरेस्ट गार्ड अब्दुल सलाम विनोद सिंह एसटीपीएफ के जवानों ने तेंदुए को फिर से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा आज मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए सरयू नहर के तरफ जा रहे थे तभी पूर्व प्रधान जाहिद खान के आम के बाग में तेंदुआ जो रविवार की शाम को गाय के बच्चे को मारा था उसको बैठ कर खाते हुए दिखाई दिया तेंदुए को देखने के बाद अफरा-तफरी का माहौल और ग्रामीण भागने लगे फिर आज सुबह वन रेंज कार्यालय को पूर्व प्रधान जाहिद खान ने सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार एसटीपीएफ के जवान वनरक्षक अब्दुल सलाम, वन वाचर नजाकत अली, विनोद सिंह तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे और वन विभाग के कर्मचारियों ने ड्रोन कैमरे से पूरे आम के बगीचे को सर्च किया आसपास झाड़ियों में भी तलाशा लेकिन तेंदुआ आहट पाकर ग्रामीणों की जंगल की ओर भाग गया
वन दरोगा ने कहा है सुबह-शाम हमारे जवान यहां पर मौजूद रहेंगे और तेंदुए की मोमेंट को देखेंगे जरूरत पड़ने वन कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे
