Breaking News

आज़मगढ़ में भाजपा और आर एस एस के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष ….

Spread the love

आज़मगढ़ जिले में आज विपक्ष के तमाम दलों के नेताओं , आम जन ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहाकि भारतीय जनता पार्टी , आर एस एस और उनके तमाम अनुसांगिक संगठन देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं . विपक्ष के नेता पहली बार इस तरह सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं . प्रदर्शन में शामिल कामरेड जय प्रकाश ने कहाकि विश्व हिन्दू परिषद् , बजरंगदल , और कई अन्य सेनाओं ने नवरात्र और राम नवमी के नाम पर दंगाई और उपद्रवी माहौल बना दिया है . सरकार इन दंगाइयों को समर्थन दे रही है , इनके खिलाफ कार्यवाही तो छोड़िये , कुछ बोल भी नहीं रही है . ये उन्मादी मस्जिदों पर झंडा फहरा रहे हैं , इन लोगों के पीछे कोई अदृश्य ताक़त है जो इन्हें बढ़ावा दे रही है .

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के एक बार भी इन दंगाइयों को रोकने या इन घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर एक बार भी अपना मुंह न खोलने को लेकर भी नाराज़गी जताते हुए उन पर हमला बोला है . लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ये देश को किस तरफ ले जाना चाहते हैं .

इस सर्व दलीय प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के नेताओं कहाकि हम सबका उद्देश्य है कि लोकतंत्र ज़िंदा रहे . कांग्रेसी नेता प्रवीण सिंह ने कहाकि इस लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादत दिया . भाजपा इसी के बदौलत सत्ता में आई है . अगर पहले की पार्टियों ने ऐसा किया होता तो आज आप , यानि भाजपा यहाँ नहीं होती . ये उन्माद का पोषण कर रहे हैं . प्रवीण सिंह ने कहाकि इन लोगों ने उन्माद की जड़ें इतनी गहरी कर दी हैं , इन्हें रोकना होगा , उन्होंने सबसे मिलकर लोकतंत्र को बचाने की अपील किया .

सपा जिला अध्यक्ष हवालदार यादव ने कहाकि जबसे भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है , तभी से वह देश को तोड़ने में लगी है . पूजीपतियों के हवाले ये देश को करना चाहते हैं . उन्होंने कहाकि जब सांप्रदायिक दंगे होते हैं तो अमित शाह के बेटे को कुछ नहीं होता , नुकसान गरीब के बेटे का होता है . उन्होंने कहाकि अगर खून बह रहा है तो इंसान का बह रहा है , किसी धर्म का नहीं . गरीबों के लडके मारे जा रहे हैं , भाजपा के नेताओं के नहीं ,इन युवाओं को उकसाया जा रहा है . ये  लोग मस्जिदों पर चढ़कर झंडे लगा रहे हैं . उन्होंने सीधे तौर भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि आप कैसा भारत बनाना चाहते हैं . अगर इन्हें रोका नहीं गया तो देश के हालात भी पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे हो जायेंगे और भारत का आम जन भी सड़कों पर उतर जाएगा .  इस सर्वदलीय प्रदर्शन में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ न्नारे लगाते हुए कहाकि देश बेचना बंद करें , देश को तोड़ना बंद करें . भारत में ये नफरत फैलाना बंद करें . लोगों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए बभी नारेबाजी की. हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई भाई हैं . इनके अन्दर नफरत फैलाना बंद करो . बुलडोज़र के बलपर सरकार की मनमानियों को रोकने के लिए भी लोगों आवाज़ उठायी .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial