प्रयागराज शंकरगढ। विकाशखण्ड परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सांसद प्रयागराज व बारा विधायक ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रयागराज डॉ रीता बहुगुणा जोशी व विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया । स्वास्थ्य मेले में निशुल्क जांच एवं दवाइयां ,मुंह के कैंसर, मोतियाबिंद जांच, योग और ध्यान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आयुष्मान भारत कार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में आम जनों को अवगत कराया गया। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत को स्वस्थ बनाने का जो बीड़ा उठाया है वह अब पूर्ण होते दिख रहा है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बारा विधायक ने कहा कि अगर किसी को कोई बीमारी होती है तो वह अपने पास के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाएं अगर कोई बड़ी बीमारी होती है तो उसी अस्पताल के माध्यम से बड़े अस्पतालों में दिखा सकते हैं। जो कि सारी सुविधाएं इस समय सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी बारा सौम्या गुरुरानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ अनूप, डॉ पुनीत, अभिषेक मिश्रा, डा विनोद त्रिपाठी, सतीश साहू जसरा, अवधेश प्रजापति सहित शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग एवं कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
