प्रयागराज :- गौहनिया तहसील बारा के अन्तर्गत गौहनिया ए.आई.सी.टी. कंप्यूट सेन्टर गौहनिया पर रविवार को युवा पत्रकार ई.अतुल कुमार यादव का जन्मदिन सीआईबी इण्डिया की टीम के द्वारा केक काटकर मनाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई युवा पत्रकार अतुल यादव हमेशा क्षेत्रों की खबरें उजागर करते रहते हैं वह अपनी पहचान एक सच्चे और ईमानदार कलम के सिपाही के नाम से जाने जाते हैं जबकि इस मौके पर समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष परवेज आलम प्रयागराज उनके काम की प्रशंसा की और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस दौरान समाजसेवी मुकेश द्विवेदी ने एक ईमानदार पत्रकार के रूप में उनकी पहचान कराई और कहां की क्राइम इनफॉरमेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया एक ऐसी संस्था है जो अपने पत्रकार मेंबर पदाधिकारियों को उत्साहवर्धन बढ़ाते है समय-समय पर सम्मानित करते रहते हैं अपने हर पत्रकार मेंबर पदाधिकारी को जन्मदिन मना कर उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा व शुभकामनाएं देने का काम करते हैं दौरान क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, प्रवीण मिश्रा, मोहित यादव, राशिद हयात, राकेश पाल , इफितखार अहमद, मोसिम खान, ब्रजेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे सभी ने उनको शुभकामनाएं दी पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम को रोशन करने के लिए उनको वा पूरी टीम को मुबारकबाद दी।
