Breaking News

प्रयागराज : बारा विधान सभा चुनाव कार्यालय का प्रत्याशी ने फीता काट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया उद्घाटन

Spread the love
रिपोर्ट – परवेज आलम, शिवनथ पाठक
गौहनिया(प्रयागराज) :-  भारतीय जनता पार्टी,अपना दल व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पूर्व विधायक वाचस्पति ने बारा विधानसभा चुनाव कार्यालय का पत्नी के साथ फीता काट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का शुभारंभ किया।
रविवार मध्यान्ह गौहनिया चौराहे पर प्रत्याशी वाचस्पति का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद चुनाव कार्यालय मे पहुचे प्रत्याशी वाचस्पति व पत्नी मधु वाचस्पति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटा और कार्यालय मे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा मे उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने हेतू भाजपा ,अपना दल,निषाद पार्टी को अब बूथो पर लगकर बहन अनुप्रिया पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथो को मजबूत कर पुनः सरकार बनाने हेतू लगना होगा। जिस प्रकार से अपना दल, भाजपा, निषाद पार्टी का आज नामांकन मे हुजूम उमड़ा है। उससे यह प्रतीत होता है बारा विधानसभा के कार्यकर्ता एतिहासिक जीत का रिकार्ड बनाऐगा। इस अवसर समाजसेवी सतीश साहू, अपना दल जिलाध्यक्ष वृजेश सिंह पटेल,भाजपा विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पांडेय,सह प्रभारी सुभाष चन्द्र केशरी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल,विजय शंकर शुक्ला,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,कमलेश त्रिपाठी,शिवराम सिंह परिहार,आनन्द कुमार,जगत नारायण शुक्ला,बन्दना सिंह ,कुलदीप सिंह पटेल,अंजनी लाल,शिव प्रसाद केसरवानी,सुधाकर पांडेय,सुभाष सिंह,राजमणि पासवान,मसुरिया दीन वर्मा,राकेश विश्वकर्मा,गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ अपना दल,भाजपा,निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial