प्रयागराज :- 26 मार्च, एडीजी व जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एसपी जमुनापार व एसडीएम बारा की उपस्थिति में थाना घूरपुर के अंतर्गत दौना काण्ड के पीड़ित परिवार के पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले आरोपियों से मुक्त कराकर पीड़ित परिवार को कब्जा दिलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरपुर थानातर्गत ग्राम दौना परगना अरैल तहसील बारा में स्थित गाटा संख्या 509 रकबा 0.2170 हेक्टे. में सम्मलित पट्टे की जमीन की विधिवत पैमाइस कर पीड़ित परिवार को कब्जा दिलाया गया जबकि गाटा संख्या 214 रकबा 0.1370 हेक्टे. पट्टे की भूमि की पैमाइस बाद में की जाएगी। एसडीएम बारा सौम्या गुरुरानी, एसपी जमुनापार सौरभ दिक्षित, तहसीलदार बारा गणेश सिंह व क्षेत्राधिकारी करछना की उपस्थिति में की गई। गाटा संख्या 509 की पैमाइस से उभय पक्ष संतुष्ट रहा तथा खेत मे लगे शीशम के पेड़ के बदले में रुपया पांच हजार पीड़ित परिवार को दिलाया गया जबकि पट्टे की भूमि पर अनाधिकृत रूप से बोई गई गेंहू की फसल को गांव के कोटेदार राम अवध भारतीय को सुपुर्द किया गया तथा फसल के तैयार होने पर उससे प्राप्त गेंहू अथवा आटा गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भरण पोषण हेतु दान में दिए जाने का उभय पक्षों द्वारा निर्णय लिया गया।
पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया कि गाटा संख्या 214 पट्टे की जमीन की पैमाइस कर कब्जा दस दिन के बाद दिलाये जाने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है। आवेदक की प्रथम सूचना के आधार पर अभी तक एफआईआर दर्ज करने के संदर्भ में एसपी यमुनापार से बात करने का प्रयास किया गया किन्तु बात नही हो सकी।
