आजमगढ़ : आज के वक्त में अगर बात पार्टी की आती है तो उसमें पिज्जा का एक अहम रोल होता है। अक्सर लोग छोटी-मोटी पार्टी तो सिर्फ पिज्जा खा के ही कर लिया करते हैं।बात अगर मॉडर्न पिज्जा की करें तो इसकी शुरुआत इटली से हुई, लेकिन असर में पिज्जा करीब ढाई हजार साल पहले की डिश है। उस दौर में पर्शिया के सैनिक फ्लैट ब्रेड के ऊपर चीज़ और खजूर रखर बनी हुई नान खाते थे। धीरे-धीरे यह फ्लैट ब्रेड का कल्चर ग्रीस पहुंचा और वहां पर फ्लैट ब्रेड पर चीज, हर्ब्स, प्याज, लहसुन आदि डालकर खाया जाना शुरू किया गया। ग्रीस में इसे पिट्टा बोला जाता था। फ्रेंच और इटली के पुरातत्वविद तो ये भी मानते हैं कि करीब 7000 साल पहले इटली के सारडिनिया (Sardinia) आइलैंड पर पिज्जा जैसी ही डिश लोग खाते थे। वह ब्रेड पर कुछ चीजें डालकर उसे और स्वादिष्ट बनाते थे और खाते थे। बात अगर इस समय की करे तो फास्ट फूड का नाम लेते ही दिमाग में तरह-तरह की डिशेस आ जाती हैं. बर्गर हो या हो पिज्जा. मुंह में पानी आ जाता है इन्हें देखते ही. इन सब फास्ट फूड में से अगर सबसे पसंदीदा पूछा जाए तो ज्यादातर लोगों का एक ही जवाब होगा-पिज्जा…बच्चे ही नहीं बड़े लोगों को भी पिज्जा खाना बेहद पसंद होता है । इसके स्वाद की ही वजह से आजकल यह हर पार्टी के फूड मेन्यू का हिस्सा बनता जा रहा है । इस इटालियन डिश की बढ़ती डिमांड को देखते हुए जनपद में भी बड़े ब्रांड के पिज़्ज़ा आउटलेट खुलने शुरू हो गए हैं और उसी क्रम में अग्रसेन चौराहे से सटे रोडवेज़ बंधा क्षेत्र में ब्रांडेड ला पिनोज पिज़्ज़ा का बेहतरीन आउटलेट खुल गया है । अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इटैलियन व्यंजनों की विभिन्न रेंज के लिए मंगलवार को इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया । ढ ताशों की हर्ष ध्वनि के बीच खोले गए आउटलेट का युवाओं ने दिल खोल कर स्वागत किया उद्घाटन अवसर पर लोगों ने जहाँ प्रतिष्ठान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की वही जनपद में फ़ास्ट फ़ूड की एक प्रतिष्ठित चेन की ओपनिंग को जनपद का सौभाग्य बताया । इस अवसर पर आउटलेट के प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया उन्होंने जौनपुर में पहला आउटलेट खोला था और वहां इस फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद आजमगढ़ में भी खोलने का निर्णय लिया ।
