सुजौली/बहराइच – विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत प्रतिशत मतदान कराने हेतु प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रहा है।
प्रशासन की ओर से पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा रामेंद्र कुशवाह समेत विकासखंड के कई ग्राम विकास अधिकारी गांव गांव पहुंच विभिन्न स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को बड़खड़िया एंव कारीकोट गांव में मतदान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह ने मनरेगा मजदूरो एंव समूह की महिलाओं को मतदान हेतु शपथ दिला कर ग्रामीणो को अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, प्रधान जयप्रकाश, लालबहादुर, भृंगनाथ, सीमा देवी, तीरथराम, ओमप्रकाश, रामकुमार, विनोद, जमुनालाल, सज्जन, पंचम, केशपति, गुड्डी,राधा,केतकी, फूलमती, जलबरसा, रामफली, बालकराम समेत कई लोग मौजूद रहे।
