आजमगढ़ : आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा में काफी विरोध के बाद भी आज बीजेपी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए अरविंद जायसवाल ने नामांकन किया आपको बता दें कि मुबारकपुर विधानसभा में चौहान बिरादरी समेत कई तबके के लोग जोर शोर से विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे भाजपा में समर्पित लोग जी जान से दिन और रात मेहनत कर भाजपा को जिताने में लगे हुए थे लेकिन अचानक बाहरी प्रत्याशी अरविंद जायसवाल को मुबारकपुर विधानसभा से टिकट देकर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी द्वारा भेज दिया गया।
वहीं अरविंद जयसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर काफी जगहों पर पुतला फूंका गया और जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई भी बदलाव नहीं किया गया और आखिरकार आज सगड़ी विधानसभा से तैयारी कर रहे हैं बाहरी प्रत्याशी बनाए गए अरविंद जायसवाल ने नामांकन कर दिया ।
वही मीडिया से बात करते हुए अरविंद जायसवाल ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर की बात करते इन छोटी छोटी विरोध की बातों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हमें अपने संगठन के लोगों पर भरोसा है और निश्चित रूप से जीत को हासिल करेंगे वहीं बसपा सपा पर हंसते हुए कहा कि सपा बसपा क्षेत्रीय पार्टियां है बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और डबल इंजन की सरकार देश में चल रही है जिससे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लोग लोगों को लाभ पहुंचा है और जनता हर तरीके से भारतीय जनता पार्टी के साथ है सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा और निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे|
