Breaking News

आईसीएसई में कोमल व आईएससी में फरहान ने मारी बाजी

Spread the love

फतेहपुर। आईसीएसई व आईएससी बोर्ड से संचालित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में सोमवार जश्न का माहौल रहा। आईसीएसई 10 वीं व आईएससी 12 वीं प्रथम सेमेस्टर का बोर्ड परीक्षाफल घोषित हुआ जो शत-प्रतिशत रहा। कालेज में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा दिखाई दी लेकिन 10 वीं में कोमल व 12 वीं में फरहान ने बाजी मार ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रधानाचार्य इरम जाफरी व उप प्रधानाचार्य सैय्यद शाहिद अख्तर ने मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बच्चों से घर पर ही रहकर रिजल्ट का इंतेजार करने के लिए विद्यालय प्रशासन ने कहा था। जिसके चलते ज्यादा बच्चे विद्यालय में एकत्र नहीं हुए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर ही रिजल्ट की सूचना उपलब्ध कराई। आईएससी 12 वीं में मो. फरहान ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। मो. साद खान 95.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व कल्पना सिंह 95 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं आईसीएसई 10 वीं में कोमल कसौधन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आलिया जाफरी ने 97 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व निर्भय भारती ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टापर मो. फरहान एक कुशल इंजीनियर बनकर विज्ञान के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। 10 वीं की टापर कोमल कसौधन ने बताया कि वे सम्यक ज्ञानार्जन कर सिविल सर्विसेज की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य इरम जाफरी ने बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उप प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial