उत्तर प्रदेश में सियासत में नित नए समीकरण बन रहे हैं बिगड़ रहे हैं . पार्टियाँ विधानसभावार अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं . प्रत्याशियों की घोषणा में कभी आशा तो कभी निराशा का दौर चल रहा है . बहरहाल बात करें अगर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले आज़मगढ़ की तो यहाँ भी राजनीति अपने उफान पर है . आज़मगढ़ में १० विधानसभा सीटें हैं.इनमे सपा का गढ़ माने जाने वाले अतरौलिया विधानसभा सीट पर अब भाजपा ने प्रशात सिंह पर अपनी मोहर लगा दी है . इस ख़बर को सुनते ही निषाद पार्टी कार्यालय पर समर्थकों का तांता लग गया . निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक़ अब उनमे नयी जगी उम्मीद जगी है कि इस सीट पर निषाद पार्टी और भाजपा मिलकर कोई करिश्मा ज़रूर करेंगे .
कल जैसे ही प्रशांत कुमार सिंह को पार्टी ने अतरौलिया 343विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया , वैसे ही उनके समर्थकों , कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला । वही सुबह से ही रामपूजन सिंग चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर लोगों का तांता लगा रहा । भाजपा ने इस गठबंधन सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है , जिससे भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह है.वहीँ समर्थक इस बार विधानसभा में भाजपा की जीत का भी दावा कर रहे हैं , लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है . तीन दमदार प्रत्याशी अब तक मैदान में सामने आ चुके हैं और मुकाबला ज़ोरदार रहने की उम्मीद है .
