आज़मगढ़ :- उत्तर प्रदेश में चुनाव का दौर है , सुरक्षा के तमाम दावे सरकार करती है , लेकिन उसमे कितनी सच्चाई है ये किसी से छिपी नहीं है . बेटियों , महिलाओं के सुरक्षा से जुडी एक ऐसी ही खबर आपको बताने जा रहे हैं ,जिसे सुनकर सिर्फ दुःख व्यक्त करने के अलावा किसी के पास कोई चारा नहीं है . मामला आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र का है , जहां 10 वर्षीय बच्ची ने पड़ोसी पर दरिंदगी का आरोप लगाया है . इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर धुन दिया . सुचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पुलिस पहुंचकर बीच-बचाव कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है .
अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्ष की बेटी अपने घर से कुछ ही दूर पर गांव के सिवान में अपने खेत जा रही थी , कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी राकेश निषाद पुत्र स्वर्गीय राम सागर निषाद ने उस लड़की को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसका मुंह दबा कर अपने कमरे में ले आया और मुंह दबा कर अश्लील हरकत करने लगा.
इसके बाद लड़की ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया , आसपास के लोग शोर सुनकर कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि लड़का लड़की कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में है । किसी तरह से पीड़ित लड़की ने कमरे का दरवाजा खोला तो स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे ।
आपत्तिजनक हालत में बच्ची को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी राकेश निषाद को मारने पीटने लगे ,इतने में किसी ने इसकी सूचना अतरौलिया थाने को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ,क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर लालता प्रशाद साहू तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए तथा घायल आरोपी को पुलिस स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उसका हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ रिफर कर दिया । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बात किया है और मौके का निरीक्षण भी किया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पहुंच गई है । पीड़ित की मां की तरफ से तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा नंबर 46/22 धारा 354, 342, 504, 506, 323, 11 / 22 पास्को एक्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
