Breaking News

भाजपा विधायक ने जमकर उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां

Spread the love

एक तरफ सत्ता की हनक दूसरी तरफ पद का घमंड

अलीगढ़ :-  हमेशा सत्ता का दुरुपयोग करने में महारत हासिल करने वाले इगलास विधानसभा से भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी के द्वारा एक बार फिर सत्ता की हनक व पद का रूआब दिखाया है भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी के द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनावों से पहले कंबल बांटकर जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है जिससे 2022 के चुनावों में एक बार फिर जनता के बीच नया सामंजस्य स्थापित किया जा सके इसको लेकर भाजपा के विधायक दर्जनों लोगों के साथ मिलकर कंबल बांटते नजर आ रहे हैं जहां एक ओर चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे लेकिन जमीनी स्तर पर भाजपा के विधायक आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के विधानसभा इगलास के गोंडा ब्लॉक का है जहां भाजपा के विधायक के द्वारा कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को कंबल बांटने का काम किया जो कि आचार संहिता का उल्लंघन साफ तौर पर नजर आ रहा है इसकी वीडियो किसी के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है इसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है राजनीतिक पार्टियों के लोगों के द्वारा भाजपा पर जमकर तंज कसे जा रहे हैं भाजपा विधायक पर सत्ता की हनक व पद का दुरुपयोग करने के आरोप विपक्षी दलों के द्वारा लगाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial