Breaking News

विधानसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बलों के साथ निकला गया फ्लैग मार्च

Spread the love

कुशीनगर :- जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय थानाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने फ्लैग मार्च कराया। अर्धसैनिक बलों के साथ साथ स्थानीय थानाध्यक्ष विवेकानंद यादव अपने हमराहीयो और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के भैसही बाजार, खोटठा,अहिरौली बाजार एवं जगदीशपुर में फ्लैग मार्च करा कर आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता में सुरक्षा की भावना को लेकर जागरूक किया। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से अर्धसैनिक बालों की आज उपस्थिति से क्षेत्र में शांति एवं सद्भावना का वातावरण कायम करने के लिए पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही किया जाएगा। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट श्रीराम सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार,उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह,श्याम देव सिंह अर्धसैनिक बल के जवान और स्थानीय पुलिस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial