हमीरपुर :- राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गाँव के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार तीन बदमाशों के विचरण करने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया जिसके जबाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश दिनेश राजपूत पुत्र गोपीराम निवासी ग्राम जखा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा के पैर में गोली जा लगी जिससे गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। तथा उसके साथ मौजूद उसके दो साथी नरेन्द्र पाल निवासी ग्राम बफरेता व रोहित निवासी ग्राम स्यावन महोबा मौके पर से भागने में सफल रहे। वहीं घायल बदमाश को राठ के सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
हमीरपुर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने जब बाइक सवार बदमाशों का घेराव कर उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली एडिशनल एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। जिसके जबाब में पुलिस के ओर से की गई फायरिंग में भी एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। बताया कि, गोली लगने से घायल हुए बदमाश के ऊपर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। तथा यह बिगत माह पेट्रोल पंप व शराब ठेके के सेल्समैन के साथ हुई लूट में शामिल था। तथा उक्त बदमाश पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका था।
