आजमगढ़ :- महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर के लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मनाई गई। प्रारंभ में उपस्थित लोगां ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहाकि दोनों महापुरूषों ने अपने वाक्पटुता व बुद्धि कौशल से समाज में अद्वितीय स्थान बनाया। उनके त्याग, मुखर व्यक्तित्व व स्पष्टवादिता से सीख लेकर देश की सेवा में अहम योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि मालवीय जी देश के एक मात्र व्यक्ति हैं, जिन्हे महामना के सम्मानजनक उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्होने संपूर्ण जीवन समाज सुधार, मातृभाषा, पत्रकारिता व भारत माता की सेवा में अर्पित किया। श्री कुन्दन ने कहाकि महामना ने संपूर्ण समाज को शिक्षा का प्रकाश देने के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की एवं अटल जी ने राजनीति में प्रकाश देने के लिए जहां अनेक आदर्श प्रस्तुत किया, वहीं अपने रचनाओं के द्वारा समाज को दिशा देने का प्रयास किया।
इस मौके पर समाजसेवा के लिए संजय कुमार पाण्डेय व शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिए पंडित अनिल कुमार पांडेय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संचालन रामप्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार तिवारी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जन्मेजय पाठक, डा. एचएन पाठक, पुजारी संजय कुमार, बंशीधर पाठक, रितेश कुमार पांडेय, सुरेन्द्र कुमार तिवारी डबलू, पंचदेव पांडेय, विनोद उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी, कृष्णानन्द तिवारी, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
