जनपद सुलतानपुर ने कला संगीत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया SCERT द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के लिए एक नई शुरुआत के साथ कला एवं संगीत का मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है जिसे कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालय में पढ़ाया जाएगा जिसमें जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ वाराणसी ने 20/12/2021 से 23/12/2021 को लगभग 12 जनपद के शिक्षकों बुलाकर संदर्भदाता तैयार किए ऐसे में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर से शरद चतुर्वेदी (प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा) दिव्या रानी (प्रवक्ता गृह विज्ञान) चंद्रपाल राजभर (आर्टिस्ट) सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ कादीपुर,अरविंद कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक ब्लॉक धनपतगंज में प्रदेश स्तरीय कला एवं संगीत कार्यशाला में प्रतिभाग कर कला एवं संगीत की बारीकियों को सीख कर ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता को तैयार करेंगे वही चंद्रपाल राजभर ने कहा कि कला एवं संगीत एक सीखने सिखाने का सुगम साधन है जिसके माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे और प्रगाढ़ रूप से अपनी अभिव्यक्ति कर पाएंगे इस कला से बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों में सृजनशीलता के साथ सीखने सिखाने की गतिविधियां और बढ़ेंगे |
