Breaking News

निजीकरण के विरोध में बैंकों में रही हड़ताल

Spread the love

फतेहपुर:-  यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आहवान पर निजीकरण के विरोध में जिले के सभी बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल की गुरूवार को शुरूआत हो गई। पहले दिन की हड़ताल से जहां करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ वहीं ग्राहक भी जमकर हलाकान हुए। बैंकों में हड़ताल के चलते ज्यादातर एटीएम भी धड़ाम रहे। लोग पैसे की निकासी के लिए भटकते दिखाई दिए।
शहर के नऊवाबाग स्थित बैंक आफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय में हड़ताल की शुरूआत कुलदीप यादव के नेतृत्व में हुई। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के किए जा रहे निजीकरण का कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं का कहना रहा कि निजीकरण से बैंकों की हालत खस्ता हो जाएगी। ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारी निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हड़ताल के कारण स्टेट बैंक आफ इंडिया, एसबीआई कृषि शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं के बंद होने से ग्राहकों को हलाकान होना पड़ा। हड़ताल के कारण करोड़ों रूपए का लेन-देन प्रभावित हुआ। कल (आज) भी हड़ताल क्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर और सार्थक रूप लेगी। हड़ताल में सहायक महामंत्री कुलदीप यादव, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के राहुल वर्मा, राजू आर्या, संदीप, सफी, ललित मोहन, कुलदीप सिंह, सौरभ सोनी, अशोक यादव, आलोक, गौरव भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial