आजमगढ़ :- रानी की सराय पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र रानी की सराय पर बृहस्पतिवार को मुहम्मदपुर और रानी की सराय के शिक्षकों ने धरना दिया। बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रानी की सराय को सौंपा।
खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय ने कहा शिक्षकों की मांग जायज है इनकी मांग का समर्थन है इनकी बातों को उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा
प्रदेशीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों की मांगे जायज है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि सांसद और विधायक पुरानी पेंशन के हकदार हैं, लेकिन 62 वर्ष की उम्र तक सेवा करने वाले शिक्षक व कर्मियों का हक छीन लिया गया। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह कृषि कानूनों को सरकार ने वापस लिया है, वैसे ही सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन वापस कर दिया जाए। धरने को मंत्री कृपाशंकर राय, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव रानी की सराय, हरेंद्र यादव, जगमोहन लाल, प्रमोद कुमार ंिसह, अनिल राय, रामप्रकाश पाठक, दिनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आशीष कुंवर, लक्ष्मीकांत मिश्र,राकेश सिंह, गुलाब चंद यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमति मिश्रा ने और संचालन श्रीमती आयशा खान ने किया। धरने में सुधा पांडेय, शिप्रा सिंह, राजेंद्र मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, दयाशंकर यादव, जितेंद्र कुमार राय, अवधराज सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
