Breaking News

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने की कांग्रेस ने उठाई मांग

Spread the love

फतेहपुर:-  किसानों की हत्या के दोषी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के सामने भाजपा सरकार के लाचार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तत्काल गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन खान की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी द्वारा किसानों को दी गई धमकी के अनुरूप पूरी योजना के साथ किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या की गई। केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गलत ढंग से अजय मिश्र उर्फ टेनी को बचाते चले आ रहे हैं। अब जबकि घटना की जांच से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र सहित अन्य आरोपियों को हत्या का दोषी पाया गया है। तब भी केंद्र सरकार में काबिज निकम्मी भाजपा सरकार गृह राज्यमंत्री के सामने लाचार है। मजबूर प्रधानमंत्री उसे बर्खास्त करने में पूरी तरह असहाय साबित हो रहे हैं। जिससे पूरा देश हैरान एवं स्तब्ध है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग किया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उसके विरूद्ध किसानों की हत्या की साजिश रचने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ल, राजीव लोचन निषाद, शिवाकान्त तिवारी, नीलम भारती, विकास मिश्र, पंकज सिंह गौतम, वीरेंद्र सिंह चौहान, इसरत खान, चंद्र प्रकाश लोधी, ओम चंद्र मिश्र, सुरेश तिवारी, विनीत मौर्य, विवेक मिश्र, सिकंदर घोषी, अभय शुक्ल, राजन तिवारी, महबूब आलम, वीरेंद्र गुप्त, अशोक दुबे, बृजेश मिश्र, कल्लू कोरी, अंकित, संदीप साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial