Breaking News

ग्रीन हर्बल औषधि से रोगों का निदान संभव : केएन सिंह

Spread the love

फतेहपुर:-  पुलिस योजना निदेशक डॉ. केएन सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि स्वस्थ्य रहने, स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने, समस्त संक्रामक रोगों, कोविड-19, सभी तरह के फंगस, डेंगू, बुखार, जीका वायरस, समस्त बुखार एवं अन्य शारीरिक रोगों व नींद न आने की समस्या से बचने के लिए ग्रीन हर्बल एक बहुपयोगी औषधि है। पुलिस योजना निदेशक हर्बल स्वास्थ्य केयर के तहत पेड़, पौधों की पत्तियों, फल, जड़ी बूटियों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसे रोगों से मुक्ति का रास्ता बताया। उन्होने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए हेतु ग्रीन हर्बल चिकित्सा एवं नमो मुद्रा ध्यान विधि एक अचूक हथियार साबित है। जिसे अपनाकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। पुलिस योजना निदेशक ने कहा कि पुलिस की सकारात्मक, नकारात्मक एवं आपराधिक मानसिकता का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। चिन्हित कर उनकी कॉउंसलिंग की जाएगी व दोषियों जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial