Breaking News

भूतपूर्व सैनिकों ने 1971 युद्ध के महानायको को किया नमन

Spread the love

फतेहपुर:-  विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति ने शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही बहादुर सैनिकों को नमन किया।
गुरुवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण एव उत्थान समिति के तत्वाधान कर्नल सलिल टण्डन की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया जिसमें 1971 युद्ध के वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कर्नल सलिल टंडन ने कहाकि 1971 वार में यूपी के लालो ने सबसे बढ़कर वीरता का जौहर दिखाने का काम किया था। जिसमे प्रदेश में एक विक्टोरिया क्रॉस, एक परमवीर चक्र, चार महावीर चक्र, 19 वीर चक्र, 91 सेना मेडल, 508 मेंशन इन डिस्पैचेज, 97 पीस एरिया में अशोक चक्र, चार कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र हासिल हुए थे जो अपने आपमे एक मिसाल हैं। इस युद्ध मे तीन हज़ार सैनिक शहीद हुए। संगठन के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि देश के इतिहास में सबसे कम समय 13 दिन तक चलने वाले इस युद्ध मे भारत ने जीत हासिल की और 93 हज़ार पाकिस्तनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इस मौके पर प्रेम सिंह गौतम, रामकेश यादव, मिथलेश सविता, महेंद्र पाण्डेय, रज्जन सिंह, बाल सिंह, सेंगर, जेपी सिंह, अमर बहादुर सिंह, विजय सेन गुप्ता, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial