Breaking News

पुलिस व आबकारी के छापे में 340 लीटर अवैध शराब बरामद

Spread the love

फतेहपुर :- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने ग्राम कंजरनडेरा में छापा मारकर जहां 340 लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं मौके पर मिले बाइस कुंतल लहन को नष्ट करा दिया। मौके से फरार आठ लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
बकेवर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर अपनी-अपनी टीम के साथ ग्राम कंजरनडेरा पहुंचे। पुलिस टीम को गांव में देख अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी करके आठ अवैध शराब भट्ठियों को जहां नष्ट किया वहीं मौके से 340 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। बाइस कुंतल लहन को भी नष्ट कराया गया। मौके से फरार दिनेश उर्फ कल्लू, बब्लू, अजीत सिंह, राम कुमार, रजनीश, भोला, आनंद, ईश्वरचंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नाहर सिंह, किशन सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीकांत सचान, चंद्रसेन यादव, कांस्टेबल हरि सिंह, राजकर्मा पांडेय, प्रवीण कुमार, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, पार्वती, ललिता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial