Breaking News

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लेना होगा संकल्प : राजेश

Spread the love

फतेहपुर:-  प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से समाज के लोगों की हत्याएं सबसे अधिक हुई हैं। वहीं ब्राम्हण समाज के लोगों को भी नहीं बक्शा जा रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करके ही प्रदेश को विकास के पथ पर लाया जा सकता है।
यह बात गुरूवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कही। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार आई है जंगल राज कायम हो गया है। हत्या, लूट, बलात्कार, छिनैती की घटनाओं में जहां इजाफा हुआ है वहीं यादव समाज के लोगों की सबसे अधिक हत्याएं भी इस सरकार में हुई है। उन्होने कहा कि ब्राम्हण समाज के लोगों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा ने एक मिशन बनाया है जो विरोध करेगा उसकी जगह जेल होगी। कहा कि हम समाजवादी हैं और यदुवंश कुल में पैदा हुए हैं कभी रूकने वाले नहीं है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में आज जिले में पार्टी मजबूत स्तंभ के रूप में दिखाई देने लगी है। भाजपा को हराने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। तभी प्रदेश से निकम्मी सरकार का सफाया किया जा सकता है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करके प्रदेश को विकास के पथ पर लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial