Breaking News

 जन अधिकार पार्टी ने मनाया संविधान निर्माता का परिनिर्वाण दिवस

Spread the love

डा. अंबेडकर ने हमेशा शोषित वंचितों की लड़ी लड़ाई : अतुल

फतेहपुर:-  संविधान रचिता एवं बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस जन अधिकार पार्टी ने मनाया। सर्वप्रथम मोटरसाइकिल रैली निकाली। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. अंबेडकर ने हमेशा शोषित एवं वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष अतुल मौर्य ने बाबा साहब को याद करते हुए बताया कि जिसको पढ़ने लिखने नहीं दिया गया उसी ने भारत का संविधान रच डाला। बाबा साहब ने शोषित वंचितों की हमेशा लड़ाई लड़ी। वह एक दूरदर्शी इंसान थे। उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक नियोजन बखूबी किया। मशीनरी के पक्षधर थे। आर्थिक नियोजन पर उनकी विशेषता थी। कोलंबिया स्कूल व लंदन ऑफ स्कूल से उन्होंने इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। भारत देश को एक मुकाम देने का कार्य किया। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने उनके अधूरे कार्यों को शोषित वंचितों के हित में कार्य करने का बीणा उठाया। जिन्होंने नारा दिया जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य ने की। इस मौके पर राजेंद्र भान, राजेश मौर्य, राजकुमार कुशवाहा, भोला सिंह, इरफान सिद्दीकी, अभय सिंह, विपिन मौर्य, संतोष कुशवाहा, पुत्तन कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial