Breaking News

गौशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने के किए जाएं उपाय : एडीएम

Spread the love

फतेहपुर। गोवंश आश्रय स्थल के लिए गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक में गोवंशों को ठंड से बचाए जाने का मुद्दा उठा। अपर जिलाधिकारी ने गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए टाट बोरों के साथ ही खुले शेडों में चारों तरफ तिरपाल आदि की व्यवस्था किए जाने के साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने पर जोर दिया।
कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंशो को नियमानुसार भरण पोषण किया जाए। ठंड से बचाव के लिए उपाय किए जाएं। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जाए। मुख्यमंत्री सहभागिता योजनांतर्गत चिन्हित कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को दुधारू गाय दी जाए। निराश्रित छुटे हुए गौवंशो की ईयर टैगिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर अन्ना गौवंशो को गौशाला में भेजे। गर्भवती व दुधारू गायों को अलग शेड में रखा जाए। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद सदर सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial