Breaking News

संपूर्ण थाना समाधान दिवस में आईं 108 शिकायतें

Spread the love

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं
फतेहपुर। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों पर संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 108 शिकायतें पंजीकृत की गईं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बिंदकी कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर बिंदकी कोतवाली पहुंचे। आला अधिकारी के पहुंचने पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे। विभिन्न मामलों से संबंधित पीड़ितों ने अपनी-अपनी फरियाद एसपी के समक्ष रखी। सभी की समस्याएं सुनकर एसपी ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तपूर्ण निस्तारण किया जाए। टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। निस्तारण के बाद शिकायतों को रजिस्टर में अंकन भी किया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि संपूर्ण थाना समाधान दिवस में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें राजस्व के 70, पुलिस से संबंधित 38 मामले रहे। जिसमें राजस्व के दो व पुलिस से संबंधित पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। शेष में कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial