Breaking News

सदर अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन ने किया रक्तदान

Spread the love

फतेहपुर। सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप के एक्टिव मेंबर व सदर अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन ने एक युवक को बी पाजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान किया। उन्होने मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना भी की।
एक एमरजेंसी केस में मरीज राजेश अवस्थी पुत्र शिव गोविंद अवस्थी निवासी गौतमनगर को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में जांच के दौरान मरीज राजेश अवस्थी को ब्लड की कमी बताई गई। जिसकी अवश्यकता सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाली गई। ग्रुप में डालते ही ग्रुप के एक्टिव मेंबर एवं जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन राजेश ने केस देखा और तत्काल रक्तदान करने की हामी भर दी। जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंच कर अपना बी पॉजिटिव रक्त रक्तदान किया। मरीज राजेश अवस्थी के तीमारदार अर्पित अवस्थी को रक्त दिलवाया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह और ब्लड बैंक टीम से सह आचार्य मेधा मिश्रा, अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, बृजेश, सौरभ परमार, सुलभ, राजू कैथवास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial