वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने पर दिया जोर
फतेहपुर। यातायात माह नवंबर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी संजय सिंह के दिशा निर्देश पर उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में लखनऊ बाईपास चौराहा पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के नियम बताए।
वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर चलाएं, चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट अवश्य लगाएं, कृपया बाएं से चलें, नशा करके वाहन न चलाएं, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बिठाए, तीव्र गति से वाहन न चलाएं, अनमोल जीवन की रक्षा हेतु सड़क सुरक्षा सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेशों का पालन करें। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन एक बड़ी क्षति प्रदान करता है। यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। जागरूकता अभियान में मनोज साहू, प्रेमदत्त उमराव, श्रवण कुमार दीक्षित, संजय श्रीवास्तव, मो. असलम, रवि गुप्ता, रजनीश अग्निहोत्री, यातायात सिपाही सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
———————————————————————————–
